4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhichore movie poster: श्रद्धा की ‘छिछोरे’ का पहला लुक आया सामने

इसमें सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर के अलावा वरुण शर्मा भी लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Oct 11, 2018

chichore movie look

chichore movie look

नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' की चर्चा काफी दिनों से हो रही थी। उन्होंने दंगल के बाद इस फिल्म को बनाने का निर्णय लिया है। अब इस फिल्म का पोस्टर जारी किया जा चुका है। इसे ट्विटर पर शेयर किया गया है। यह पोस्टर काफी दिलचस्प है। यह पहली बार होगा, जब श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।

ट्विटर पर किया शेयर

इस पोस्टर को फिल्म के डायरेक्टर नीतेश तिवारी ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा, 'टाइमपास की एक अनंत कहानी' 'छिछोरे'! सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर अभिनीत। फॉक्स स्टार हिंदी, एनजीई मूवीज प्रोडक्शन की पेशकश। 30 अगस्त 2019 को रिलीज हो रही है। फिल्म के फर्स्ट लुक की बात करें तो सभी कलाकार दो जेनरेशन में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा हुआ है, 'कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी'। इसमें सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर के अलावा वरुण शर्मा भी लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे।

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

खबरों के मुताबिक, फिल्म की कहानी आज की पीढ़ी पर आधारित होगी। इसकी कहानी एक इंजीनियरिंग के स्टूडेंट पर केंद्रित है जो पढ़ाई में कम और लड़कियों में ज्यादा ध्यान देता है। इसी किरदार के हिसाब से फिल्म का नाम 'छिछोरे' रखा गया है। नितेश फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने से शुरू किए जाने की तैयारी है। अगर श्रद्धा की इसके अलावा वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह साइना नेहवाल पर बन रही बायोपिक में भी काम कर रही हैं।