10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHOTOS: श्वेता तिवारी ने बरसात के मौसम में लगाई आग, साड़ी में दिखाया बोल्ड अंदाज

Shweta Tiwari Pics: श्वेता ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

2 min read
Google source verification
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी का फोटोशूट अमित खन्ना ने किया है।

Shweta Tiwari Pics: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने नया फोटोशूट कराया है। श्वेता का लेटेस्ट फोटोशूट एथनिक है, जिसमें वह साड़ी में नजर आ रही हैं। उनके फोटोशूट की तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। श्वेता तिवारी अक्सर ही अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर कीं तो फैंस ने उनकी तारीफ शुरू कर दी है। एक्ट्रेस की साड़ी और डीपनेक ब्लाउज की सोशल यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।


श्वेता अपनी नई तस्वीरों में ब्लैक कलर की साड़ी पहने हुए हैं। उनका गॉर्जियस लुक देखकर कई तरह के कमेंट यूजर्स कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कहा है कि आपको देखकर यकीन नहीं होता है कि आपकी पलक जितनी बड़ी बेटी है। आपतो उसकी बहन लगती हैं।


2 बच्चों की मां हैं श्वेता

श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं। इसके साथ-साथ वो भोजपुरी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। श्वेता तिवारी दो बच्चों की मां हैं। उनकी बेटी पलक फिल्मों में एक्टिंग करती हैं। वहीं उनका बेटा रियांश 7 साल का है।


श्वेता की दोनों ही शादी नहीं चलीं
श्वेता तिवारी ने 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी। 1999 में श्वेता नेबेटी पलक तिवारी को जन्म दिया था। हालांकि राजा से श्वेता का रिश्ता बहुत सुखद नहीं रहा। साल 2007 में श्वेता-राजा का तलाक हो गया। श्वेता ने इसके बाद 2013 में अभिनव कोहली से शादी की। अभिनव से भी उनकी शादी टूट गई।

यह भी पढ़ें: मशहूर राइटर-प्रोड्यूसर का खुलासा- 17 साल की उम्र में गे युवक से कर बैठी थी प्यार, शादी के बाद पति की इस हरकत से खुला था राज