मशहूर अमेरिकी राइटर, प्रोड्यूसर कैंडी स्पेलिंग ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 77 साल की कैंडी ने एक कार्यक्रम में बताया है कि महज 17 साल की उम्र में जिस शख्स के साथ उनको प्यार हुआ वो गे थे। कैंडी ने 17 साल की उम्र में 1963 में हॉवर्ड फ्रेडरिक लेवेसन से शादी की थी। कैंडी ने कहा कि उनके पहले पति हॉवर्ड समलैंगिक थे, इसका उनको शादी के वक्त तक पता नहीं था।