पंजाबी सिंगर सिद्धु मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की मौत 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से उनके परिवार वाले और फैंस इस दुख से उभर नहीं पा रहे हैं. हर उनके फैंस उनको याद करते हैं और अपने अंदाज में श्रद्धांजलि और ट्रिब्यूट देते हैं. हाल में सोल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्य अपने ट्रक पर पीछे की तरफ सिद्धू मुसेवाला की तस्वीर को साफ करता नजर आ रहा है. दरअसल, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये वीडियो पाकिस्तान से सामने आया है.