30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोनावायरस को लेकर चीन पर भड़के सोनू निगम, कहा-‘ये प्राकृतिक आपदा नहीं,बनाया जा रहा था बायो वेपन’

सोनू निगम ( Sonu Nigam ) ने कोरोनावायरस ( Coronavirus ) को बताया चीन की साजिश कहा ये प्राकृतिक आपदा नहीं बायो वेपन है दुबई में फंसे है सोनू निगम

2 min read
Google source verification
चीन पर भड़के सिंगर सोनू निगम

चीन पर भड़के सिंगर सोनू निगम

नई दिल्ली। चीन के वुहान से फैला कोरोनावायरस ( Coronavius ) आज एक खतरनाक महामारी बन चुका है। इस बीमारी के साथ विश्व के कई देश जंग लड़ रहे हैं। अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग 'कोविड-19' की वजह से अपनी जान गवाह चुके हैं। जबकि 2 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं। अपने घरों से दूर लोगों को लॉकडाउन के चलते जो जहां हैं उन्हें वहीं रहने का आदेश दिया गया है। इस गंभीर समस्या से जूझ रहे लोग चीन को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

इसी बीच दुबई में फंसे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ( Sonu Nigam ) भी चीन को कोसते हुए दिखाई दिए। एक इंटरव्यू में सोनू ने बताया कि वो 6 मार्च को मुंबई आने वाले थे। लेकिन किसी वजह वो आ नहीं पाए। फिर जब संक्रमण तेजी से फैलने लगा तो उनके मन में ख्याल आया कि अगर वो घर की तरफ जाते हैं तो वो अपने, अपने परिवार और अपने देश के लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। यही सोच के वो वहां रूक गए। सोनू ने कोरोनावायरस की बीमारी पर जमकर चीन पर अपना गुस्सा उतरा। उनका कहना है कि “ये कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है बल्कि उन्हें लगता है कि ये कोई बायो वेपन बनाया गया था जिस वजह से ये सब हुआ।" सोनू ये बताया कि "उनकी अपने एक दोस्त से बात हुई जो कि हिमाचल प्रदेश के एक गांव में रहता है। बातचीत में उनके दोस्त ने सोनू को बताया कि उन्हें दाल-चावल के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की। वो उन सभी लोगों तक सुविधाएं पहुचाएं जो इन सब दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।"

सोनू ने देश में चल रहे लॉकडाउन के बारें में बात करते हुए बताया कि बेशक वो दूर रहे हैं। लेकिन वो देख रहे हैं आखिर देश में लॉकडाउन का उल्लंघन कई लोग कर रहे हैं। उन्होंने उन सभी लोगों से अनुरोध किया कि सभी लॉकडाउन का पालने करें। ये हमारे हित के लिए ही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग