नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। सिनेमा जगत पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। जिस भी देश यह प्रदेश में इसकी सुगबुगाहट मिलती है कलाकार वहां से कटना शुरू कर देते हैं। इसी के चलते देखते ही देखते चीन का बॉक्स ऑफिस एकदम चौपट हो गया है। जहां एक तरफ लोग घरों में कैद रहना ही पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अंतराष्ट्रीय सिनेमा वहां अपनी मौजूदगी कम करता जा रहा है। अब इसी के चलते मशहूर हॉलीवुड फ्रेंचाइजी 'जेम्स बॉन्ड' की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाइ' (No Time To Die) का बीजिंग में संपन्न होने जा रहा प्रीमियर रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म प्रमोशन के लिए सितारों की चीन आने की योजना भी स्थगित कर दी गई है।