25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ना बाबू, ना जानू…सोनाक्षी सिन्हा ने फोन में इस नाम से किया पति जहीर का नंबर सेव, 4 शब्दों में लिखा…

Sonakshi Sinha Husband Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी और पति जहीर की वॉट्सएप चैट शेयर की थी उसमें जहीर का नाम देखकर हर कोई कंफ्यूज हो गया। 

2 min read
Google source verification
Sonakshi Sinha Husband Zaheer Iqbal

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

Sonakshi Sinha Whatsapp Chat: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही लोग उन्हें मां बनने की बधाई क्यों दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने पति जहीर संग बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें कपल खाने को लेकर बात करते दिखे, लेकिन लोगों का ध्यान जहीर के नाम पर गया, जो सोनाक्षी के फोन में सेव है। लोग उसे देखकर गूगल सर्च करने लगे।

सोनाक्षी सिन्हा के फोन में इस नाम से है जहीर का नंबर सेव (Sonakshi Sinha Whatsapp Chat)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं। सोनाक्षी और जहीर में कितना प्यार है यह अक्सर उनकी वीडियो और फोटो में दिख ही जाता है। अब इसी बीच सोनाक्षी का जो वॉट्सएप चैट आया उसमें उन्होंने पति जहीर का नाम 4 शब्दों में यानी BRAT के नाम से सेव किया हुआ है। BRAT का मतलब बिगड़ैल बच्चा होता है। वह पति को बाबू या जानू नहीं गुस्सैल बच्चा कहती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पर करते हैं लोग कमेंट (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Video)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर अब फैंस कमेंट करने लगे हैं। वहीं कई लोगों को जहीर का ये नाम बेहद पसंद आ रहा है। अक्सर जहीर इकबाल को देखा गया है कि वह पैपराजी के सामने हंसी मजाक और बेहद शांत रहते हैं, लेकिन पत्नी सोनाक्षी उन्हें गुस्सैल बच्चा कहकर बुलाती है, लेकिन कपल के बीच प्यार काफी ज्यादा देखा जाता है कई लड़कियां कमेंट करती हैं और कहती हैं कि उन्हें भी जहीर जैसा लाइफ पार्टनर चाहिए।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने की थी कोर्ट मैरिज

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साल 2024 में कोर्ट मैरिज की थी। सोनाक्षी सिन्हा ने एक हिंदू होकर मुस्लिम लड़के से शादी कर बुरी तरह ट्रोल हुई थी। दोनों की शादी को लव जिहाद का नाम दिया गया था। जहां पहले पूरा सिन्हा परिवार सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं था वहीं बाद में माता-पिता बेटी को शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे थे और अब भी कई बार देखा जाता है कि जहीर भी सोनाक्षी के परिवार का खुद से ज्यादा ध्यान रखते नजर आते हैं।