3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 23 दिनों बाद दूसरे हनीमून पर सोनाक्षी सिन्हा, बिन पति अकेले ही कर रही एन्जॉय, बोली- जहीर और मैं अलग…

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Honeymoon: सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल से शादी करने के बाद दूसरे हनीमून पर अकेले ही जाना पड़ा है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jul 16, 2024

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Honeymoon

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Honeymoon

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Honeymoon: सोनाक्षी सिंहा और जहीर इकबाल की 23 जून को कोर्ट मैरिज हुई थी। कपल को शादी को 24 दिन हो गए हैं। सोनाक्षी-जाहीर ने शादी के बाद साथ में हनीमून पर गए थे। कपल ने इंस्टाग्राम पर साथ में फोटोज भी शेयर की थीं। सोनाक्षी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। ये फोटो सोनाक्षी के दूसरे हनीमून की है जिसमें वो अकेले ही पहुंची हैं। सोनाक्षी के दूसरे हनीमून पर उनके साथ पती जहीर इकबाल नहीं गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

दूसरे हनीमून पर अकेले पहुंची सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को शादी को 24 दिन हो गए हैं। कपल ने अपने पहले हनीमून के बाद दूसरे हनीमून पर निकले हैं। इस बार कपल ने अपने हनीमून का डेस्टीनेशन फिलिपिंस को चुना है। सोनाक्षी अपने दूसरे हनीमून पर अकेले ही पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने लोकेशन की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने एक अपडेट शेयर किया है कि वह पति जहीर इकबाल का इंतजार कर रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस ने एक रिजॉर्ट के इनहाउस पूल के साथ पेड़ पोधों से भरपूर एक खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस फोटो में नजर नहीं आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने एक मैसेज भी लिखा है। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, "अब बस जहीर इकबाल का इंतजार कर रही हूं क्योंकि हमें अलग अलग फ्लाइट लेनी पड़ी है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।"


सोनाक्षी सिंहा और जहीर इकबाल ने एक-दूसने को सात सालों तक डेट किया है। इसके बाद कपल ने अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में 23 जून को शादी की थी।