बेबी शावर के इस खास मौके पर सोनम कपूर पिंक गाउन में नजर आईं, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। अपनी कई फोटो में एक्ट्रेस बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।#SonamKapoor’s baby shower was an absolute blast and this video is proof! 💖💗 pic.twitter.com/Vf7O2dABfm
— All That Trending (@allthatrending) June 16, 2022
सोनम कपूर का बेबी शावर बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित हुआ था। हर मेहमान के लिए उसके हिसाब से मेन्यू तैयार किया गया था। इतना ही नहीं, बेबी शावर की सजावट भी बिल्कुल रॉयल अंदाज में हुई थी।
इस बेबी शावर में म्यूजिशियन लियो कल्याण भी पहुंचे, जिनके लुक को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं।Musician Leo Kalyan shares a picture with #SonamKapoor from her baby shower. 💖 pic.twitter.com/ZxXr5FbQpA
— First India filmy (@firstindiafilmy) June 16, 2022
सोनम कपूर और लिओ कल्याण की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "अरी मोरी मैया, जे का देख लियो।"
एक अन्य यूजर ने लिओ की तुलना रणवीर सिंह से करते हुए लिखा है, "रणवीर सिंह क्या कर रहा है यहां?"
एक यूजर का कमेंट है, "ये क्या नौटंकी है?" एक यूजर का कमेंट है, "ये बेबी है या बाबा?"
वहीं एक यूजर का कमेंट हैं, "ये कौनसा प्राणी है?"


एक यूजर का कमेंट है, "तौबा-तौबा सारा मूड खराब कर दिया।"
वहीं, कुछ यूजर उन्हें रणबीर कपूर और करन जौहर भी बता रहे हैं।