
Sonam Kapoor
नई दिल्ली। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) शादी के बाद अपने पति के संग लंदन में ही रहने लगी हैं। काफी लंबे समय तक दूर रहने के बाद वो देर रात मुंबई लौटीं हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पिता अनिल कपूर जैसे ही उन्हें रिसीव करने के लिए पहुंचे, सोनम उन्हें देखते ही इमोशनल हो गईं और गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगी। सोनम कपूर और उनके पापा अनिल कपूर के साथ भावुक होने वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में सोनम बड़े ही प्यार से अपने पापा को गले लगाती नजर आ रही हैं। फिर इसके बाद दोनों पार्किंग एरिया में लगी कार में जाकर बैठ जाते हैं। काफी लंबे वक्त बाद मुंबई लौटीं सोनम कपूर को इन दिनों अपने पिता अनिल कपूर को काफी मिस कर रही था। और उन्हें सामने आता देख सोनम की आंखें भर आईं।
सोनम के इस तरह से रोने पर फैन्स इंस्टाग्राम पर कई तरह के कमेंट्स भी करते नजर आ रहे हैं, कुछ लोग कमेंट्स करते हुए लिख रहे हैं कि कि प्रेग्नेंट हो क्या
एक्ट्रेस सोनम कपूर मंगलवार रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान सोनम कपूर ने लूज फिट पेप्लम स्टाइल टॉप और स्कर्ट पहन रखी थी और उसके उपर ब्लू जैकेट डाला हुआ था।
Updated on:
14 Jul 2021 11:59 am
Published on:
14 Jul 2021 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
