scriptसोनम कपूर ने किया सिगंर कनिका कपूर का सपोर्ट तो लोगों ने लगाई बुरी तरह लताड़ | sonam kapoor trolled on tweet to support kanika kapoor coronavirus pos | Patrika News

सोनम कपूर ने किया सिगंर कनिका कपूर का सपोर्ट तो लोगों ने लगाई बुरी तरह लताड़

locationनई दिल्लीPublished: Mar 21, 2020 06:37:31 pm

Submitted by:

Neha Gupta

सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के सपोर्ट में उतरीं सोनम कपूर (Sonam Kapoor)
लोगों ने सोनम कपूर को लगाई लताड़
कोरोना संक्रमित कनिका को लेकर लोगों में है गुस्सा

ss.jpg

नई दिल्ली | सिंगर कनिका कपूर जब से कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाई गई हैं तभी से लोगों में उन्हें लेकर बहुत गुस्सा है। कनिका की लापरवाही को लेकर लोग उन्हें खूब खरी-खटी सुना रहे हैं। लंदन से आने के बाद कनिका बिना चेकअप कराए ही चुपके से लखनऊ और कानपुर की कई पार्टियों शामिल हुईं जिसके खामियाजा कनिका के संपर्क में आने वाले लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। इसी बीच सोनम कपूर कनिका के सपोर्ट में बोल पड़ी जिसके बाद ट्विटर यूजर्स का गुस्सा उनपर भी खूब बरसा।

https://twitter.com/TheKanikakapoor?ref_src=twsrc%5Etfw

सोनम कपूर ने ट्वीट कर लिखा- कनिका कपूर 9 तारीख को लंदन से इंडिया वापस आई थीं और उस दौरान भारत में सेल्फ आइसोलेशन नहीं चल रहा था बल्कि लोग होली खेल रहे थे। सोनम की ये बात सुनते ही लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और खूब लताड़ लगाई। एक यूजर ने सोनम को जानकारी देते हुए कहा- प्रधानमंत्री के साथ कई बड़े नेताओं ने होली मिलन प्रोगान कैंसिल कर दिए थे और लोगों से तभी आग्रह किया गया था कि इस बार होली ना खेलें। तो मैम आप बस इतना कीजिए कि जब तक देश में कोरोना वायरस है आप ट्वीट मत कीजिए। तो एक ने लिखा- कृपया कनिका से आप मिले और अपनी बेस्ट विशेज उन्हें दें।

https://twitter.com/hashtag/COVID?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सोनम कपूर को कनिका के सपोर्ट में बोलने पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि कनिका कपूर अभी लखनऊ के अस्पताल में हैं, वहां उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है। हालांकि कनिका के टैंट्रम्स खत्म होेने का नाम नहीं ले रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, कनिका अस्पताल से भाग भी सकती हैं जिसके चलते सख्ती कर दी गई है। वहीं कनिका के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। कनिका की बचकानी हरकत की वजह से कई लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

https://twitter.com/Bees_Kut/status/1241311662998577155?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो