13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Soni Razdan: आलिया भट्ट की मां को आया गुस्सा, मुंबई में आए तूफान पर बोलीं- मरने वाले हमेशा…

Soni Razdan On Mumbai Storm: आलिया भट्ट की मा ने मुंबई में आए तूफान पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने होर्डिंग गिरने से मरने वालों को लेकर भी बड़ी बात बोली है।

less than 1 minute read
Google source verification
सोनी राजदान ने मुंबई पर तूफान पर दिया बयान

सोनी राजदान ने मुंबई पर तूफान पर दिया बयान

Soni Razdan On Mumbai Storm: सोनी राजदान ने मुंबई में आई आंधी को लेकर BMC की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े एक पोस्ट को शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। मुंबई में सोमवार को तूफान और आंधी से हड़कंप मच गया था। तूफान इतना तेज था कि पूरा शहर धूल में समां गया था। ऐसे में एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई थी और उसमें कई लोगों की दबने से जान चली गई थी।

सोनी राजदान ने मुंबई तूफान को बताया भयावह (Soni Razdan On Mumbai Storm)

एक्टर विजय वर्मा ने भी मुंबई की पूरी घटना को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, 'ओह नो।' वहीं, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा, "ये पूरी घटना भयावह है।" पूरे हादसे पर BMC ने एक बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि बिलबोर्ड का निर्माण उनकी अनुमति के बिना किया गया था। ऐसे में सोनी राजदान ने आगे कहा कि...

यह भी पढ़ें:Heeramandi: भंसाली की ‘हीरामंडी’ ने रचा इतिहास, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

सोनी राजदान ने कहा, "BMC को सभी अवैध जमाखोरी का पता हादसा होने के बाद ही क्यों लगाते हैं? क्या बीएमसी इस मामले में अभियोजन के लिए उत्तरदायी नहीं है? ऐसे हादसों से पहले यह क्यों नहीं पता लगाया जाता है। क्या मासूमों की जान जाने के बाद यह सारे मामले बाहर निकल कर आते हैं। क्या किसी के जान की कोई कीमत नहीं है।"