बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का जादू चला चुके सोनू सूद (Sonu Sood) आज सिनेमा इंडस्ट्री से लेकर दुनियाभर में अपनाम जबरदस्त नाम बना चुके हैं। सोनू सूद एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक शानदार व्यक्तिव वाले इंसान भी हैं, जिन्होंने कोरोना काल जैसे गंभीर समय में भी लाखों लोगों की मदद की। उनको उनके घर तक पहुंचाया। लोगों की पैसे से, घर से, खाने से और कई तरह से मदद की और अपने फैंस के बीच एक मसीहा बनके उभरे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोगों के मसीहा बनने वाले सोनू सूद ने एक वक्त पर संघर्ष भी झेला है।