29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोस्टमार्टम के बाद श्रीदेवी की डेड बॉडी की पहली तस्वीर आई सामने, यहां करें अंतिम दर्शन

दुबई में उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम किया गया।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Feb 25, 2018

Sridevi,sridevi passes away,

Sridevi dead body

श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी डेड बॉडी की पहली तस्वीर सामने आई है। बता दें कि शनिवार रात को दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी का निधन हो गया। दुबई में उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम किया गया। अभी पति बोनी कपूर सहित परिवार के सारे लोग दुबई में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को प्राइवेट जेट से मुंबई लाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुबई में श्रीदेवी के परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट देकर,पासपोर्ट रद्द करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

दुबई के अल कुसेस मुर्दाघर में रखा गया पार्थिव शरीर:

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रात 11 बजे श्रीदेवी की मौत इमिरेट्स टॉवर में बाथरूम में बेहोश होने के बाद हुई। बेहोश होने के बाद श्रीदेवी को तुरंत रशीद हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनकी डेड बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल श्रीदेवी के पार्थ‍ि‍व शरीर को दुबई के अल कुसेस मुर्दाघर में रखा गया है।

8 बजे तक मुंबई पहुंचेगा पार्थिव शरीर:
बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की डेड बॉडी विशेष विमान से शाम 8 बजे तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थ‍िव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। संजय कपूर ने एक अखबा से बात करते हुए बताया कि श्रीदेवी को हार्ट से संबंधित कोई परेशानी नहीं थी। परिवार वाले सकते में हैं कि उनको हार्ट कि कोई बीमारी नहीं थी फिर उनको हार्ट अटैक कैसे आया। जब श्रीदेवी को हार्ट अटैक आया था तब वह हॉटल के रूम में अकेली ही थीं।

भतीजे मोहित की शादी में दुबई गया था कपूर परिवार:
बता दें कि श्रीदेवी अपने परिवार के साथ दुबई एक शादी समारोह में गई थी। दरअसल दुबई में उनके भतीजे मोहित की शादी थी। इस शादी को अटेंड करने ही श्रीदेवी अपने परिवार के साथ वहां गई थी।