23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम-लखन को लेकर फिल्म बनाएंगे सुभाष घई, फिल्मकार ने शेयर की प्लानिंग

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार सुभाष घई सुपरहिट जोड़ी जैकी श्राफ और अनिल कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अनिल और जैकी की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकती है। फिल्मकार सुभाष घई, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Subhash Ghai

Subhash Ghai

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार सुभाष घई सुपरहिट जोड़ी जैकी श्राफ और अनिल कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बॉलीवुड के राम-लखन यानी जैकी श्राफ और अनिल कपूर की जोड़ी ने 'राम-लखन', 'परिंदा', 'काला बाजार', 'कर्मा', 'अंदर बाहर', 'युद्ध', 'परिंदा', '1942 ए लव स्टोरी', 'त्रिमूर्ति', 'लज्जा' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। अनिल और जैकी की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकती है। फिल्मकार सुभाष घई, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सुभाष घई ने बताया कि हां, हम तीनों मिलकर एक मर्डर मिस्ट्री कॉमिडी फिल्‍म की प्लानिंग कर रहे हैं। यह फिल्म मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के बैनर तले बनाई जाएगी और फिल्म का टाइटल 'राम चंद किशन चंद' होगा। जैकी और अनिल दोनों 60 की उम्र में पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं। जैकी इसके लिए काफी एक्‍साइटेड हैं और अनिल हमेशा की तरह सतर्क है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपकमिंग प्रॉजेक्‍ट को संकेत दिया था। बॉलीवुड में अपनी जवानी को लेकर सुर्खियां बंटोरने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने कुछ समय पहले अपनी एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें वह दौड़ते हुए नज़र आए थे। उनकी वीडियो पर जैकी ने एक कमेंट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि 'भीडू भारी'। जिसके बाद अनिल ने जैकी के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि 'हमारी साथ में आने वाली फिल्म के लिए तैयार हो जाएं...हमारी टीम इस पर काम कर रही है'। यही नहीं पोस्ट में कमेंट के बाद जैकी ने अनिल संग हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं मेरे लखन"।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग