अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही भूमि पेडनेकर से साथ फिल्म 'रक्षाबंधन' में नजर आने वाले हैं. उनकी ये फिल्म अगले महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके लिए उनके फैंस काफी वेट कर रहे हैं. इसके बाद अलावा अक्षय कुमार के पास कई और प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वो नजर आने वाले हैं, जिनमें 'गोरखा' और 'OMG 2' जैसी फिल्मों के नाम शामिल है. इन्हीं में से एक है अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu). इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) नजर आने वाली हैं.