अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अतरंगी डेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल में पैपर मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया था, जिसमें वो एक दम न्यूड नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर अब एक्टर बड़े पछड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मुंबई में उनके खिलाफ 'अश्लीलता कानून' 67(A) के तहत FIR दर्ज हो चुकी है. साथ ही इस मामले में तेजी से संज्ञान लेते हुए रणवीर पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर सिंग के इस परेशानी को लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी.