
sunny-deol-could-announce-gadar-sequel
सनी देओल ( Sunny Deol ) के कॅरियर की हिट फिल्मों की जब भी बात होती है तो 'गदर' ( gadar ) का नाम सबसे पहले आता है। एक ऐसी प्रेम कथा जिसने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। ऐसी देशभक्ति जिसने लोगों के खून में उबाल ला दिया। ऐसे गाने जो आज भी गुनगुनाए जाते हैं और ऐसे एक्शन सीन्स जिसने सनी देओल को इंडस्ट्री के एक्शन हीरोज की लिस्ट में स्थापित कर दिया। चर्चा है कि जल्द ही इस फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट हो सकती है।
दरअसल ऐसी खबरे हैं कि निर्देशक अनिल शर्मा और सनी देओल 'गदर 2' और 'अपने 2' के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है।
सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लैंक' ( blank ) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल में मीडिया से बातचीत के दौरान सनी एक्शन सीन्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'हमेशा से ही खेलों को पसंद करता रहा हूं और एक्शन मेरे लिए आसान है। एक्शन से मुझे कभी परेशानी नहीं हुई। मुझे इसे करने में आनंद आता है और दर्शकों को भी ये पसंद हैं ,लेकिन अब चीजें बदल गई है। अब तकनीक आपकी मदद के लिए है। '
Published on:
20 Apr 2019 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
