बताया जाता है कि इसी फिल्म के दौराम दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं, लेकिन सनी देओल तब शादीशुदा थे और ये बात अमृता को पता नहीं थी, लेकिन बाद में सनी के शादीशुदा होने का पता चलते ही अमृता ने उनसे दूरियां बना ली थीं. इसके बाद सनी देओल का नाम डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के साथ जोड़ा जाने लगा. दोनों ने साथ में 'नरसिम्हा', 'गुनाह', 'अर्जुन', 'मंजिल-मंजिल' और 'आग का गोला' जैसी हिट फिल्मों मे साथ काम किया है. दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खास बॉन्डिंग शेयर किया करते हैं. बताया जाता है कि सनी देओल और डिंपल की नजदीकियों की खबर इंडस्ट्री में आग की तरह फैली थी.