इसके अलावा KRK ने आगे लिखा कि 'कोई भी स्टार इतना कभी नहीं झुकेगा. पुष्पा ने भी कहा था - झुकेगा नहीं साला…'. वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब KRK ने किसी स्टार के बारे में ऐसे अपशब्द कहे हैं. वो पहले भी ऐसा कई बार कर चुके हैं. खैर, KRK के इस ट्वीट के सामने आने के बाद SRK के फैंस भी काफी नाराज नजर आ रहे हैं. उन्होंने भी केआरके को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. एवी नाम के एक यूजर ने लिखा ' मैं उनसे नफरत नहीं करता पर हर चीज की उम्र होती है. सर को दंगल, एयरलिफ्ट, गुड न्यूज जैसी परिपक्व फिल्म करनी चाहिए थी. न कि 60 साल की उम्र में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की नकल'.