उन्होंने फिल्म का रिव्यू देने के बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'सर एस. एस. राजमौली आपने मेरी सारी समझ मार दी है. मेरा सारा ज्ञान आज जीरो हो गया है. कैसे कर लेते हो सर? मजा ही आ गया सर. हर निर्देशक अपना आग बनाता है और #RRR आपकी आग है'. इसके अलावा केआरके ने लिखा कि 'फिल्म आरआर इतनी बकवास फिल्म है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहले कभी नहीं बनी. ये फिल्म इंसान को जिंदा-मुर्दा बनाने के लिए उसके दिमाग की कोशिकाओं को नष्ट कर देती है. ये भारत में बनी अब तक की सबसे खराब फिल्म है. ठग्स ऑफ हिंदुस्तान इस बकवास की तुलना में मुगल ए आजम है. मेरी तरफ से 0'.