6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनी देओल पर टूटा दुखों का पहाड़, हुआ इस खास शख्स का निधन..

कुलदीप सिंह के निधन की खबर सुनकर सनी देओल काफी दुखी हो गए
2 min read
Google source verification
Sunny deol

Sunny deol

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल एक खास शख्स की मौत से काफी से काफी दुखी हैं। 1971 में पाकिस्तान के साथ हुई जंग में मात्र 120 सैनिकों के साथ 2000 दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले भारत के नायक, ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन हो गया है।

'बॉर्डर' के असली नायक:
बता दें कि ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ही 'बॉर्डर' फिल्म के असली नायक थे। उन्हीं पर जेपी दत्ता ने फिल्म 'बॉर्डर' बनाई थी, जिसमें अभिनेता सनी देओल ने चांदपुरी का किरदार निभाया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई। कुलदीप सिंह के निधन की खबर सुनकर सनी देओल काफी दुखी हो गए और उन्होंने अपना शोक जताया।

सनी देओल हुए दुखी:
सनी देओल अपने रियल हीरो के निधन से काफी दुखी हैं। उन्होंने ट्विटर पर कुलदीप सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। हम इस महान फौजी के हमेशा कर्जदार रहेंगे।'

बेमिसाल बहादुरी का प्रदर्शन:
कुलदीप सिंह चांदपुरी 1971 में हुए लोंगेवाला युद्ध के दौरान मेजर के पद पर थे। उस युद्ध के दौरान उन्होंने बेमिसाल बहादुरी का प्रदर्शन किया था। उनकी सैन्य टुकड़ी में मात्र 120 जवान थे। जबकि सामने दुश्मन के करीब 2000 सैनिक थे। फिर भी वे पीछे नहीं हटे और रातभर बंकर्स में जाकर अपने जवानों का हौंसाला बढ़ाते रहे। उन्होंने दुश्मन के कई टैंकों को तबाह कर दिया और उन्हें करीब 8 किमी पीछे धखेल दिया। इसी युद्ध पर फिल्म 'बॉर्डर' बनी थी। उनकी बहादुरी के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग