7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैटरीना कैफ के देवर ने Munjya एक्ट्रेस शरवरी संग रिश्ता किया कंफर्म? इंस्टाग्राम पर लिखा दिल का हाल

Sunny Kaushal And Sharvari Wagh In Relationship: हॉरर फिल्म 'मुंज्या' एक्ट्रेस और सनी कौशल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दोनों के फैंस इसे सुनकर जरूर खुश होने वाले हैं।

2 min read
Google source verification
Sunny Kaushal munjya actress Sharvari Wagh In Relationship

Sunny Kaushal munjya actress Sharvari Wagh In Relationship vicky kaushal brother said you are shine

Sunny Kaushal And Sharvari Wagh In Relationship: एक्टर सनी कौशल का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस वायरल पोस्ट से फैंस कयास लगा रहे हैं। कि मुंज्या एक्ट्रेस शरवरी और सनी दोनों एक रिश्ते में है। सनी ने एक लंबा सा नोट लिखा इसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखी है। सनी और शरवरी के फैंस नोट को पढ़कर काफी खुश हो रहे हैं। इसमें सनी ने शरवरी के बारे में खुलकर बात की है।

सनी कौशल और मुंज्या एक्ट्रेस शरवरी वाघ का रिश्ता कंफर्म? (Sunny Kaushal And Sharvari Wagh In Relationship?)

सनी कौशल कैटरीना कैफ के देवर और विक्की कौशल के भाई है। उन्होंने खुद कई फिल्मों में काम किया है। अब सनी कौशल ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ की फिल्म 'मुंज्या' देखी है और उनकी जमकर तारीफ भी की है। सनी कौशल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “क्या शानदार फिल्म है इसके हर सीन ने एंटरटेन किया है। इसके गाने, फिल्म की हर एक चीज शानदार है। इसके डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने जबरदस्त काम किया है। ये फिल्म पूरी तरह से एक जादू है।" सनी ने आगे कहा, "अभय वर्मा आप बिट्टू की तरह प्यारे और परफेक्ट हैं। मोना सिंह मैम आपको देखकर खुशी हुई। आपके जैसा कोई नहीं।" आखिर में सनी ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ के लिए स्पेशल नोट लिखा।

यह भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा से अलग होकर अर्जुन कपूर का जीना हुआ मुश्किल! लेटेस्ट पोस्ट में लिखा- मैं और बर्दाश्त…

सनी कौशल ने कहा, "शरवरी आप पूरी फिल्म में चमकती नजर आई हैं। खासकर नशे वाले सीन में। मैं उस सीन को देखकर जोर-जोर से हंस रहा था। हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने प्यार में होने का क्या मतलब है वो बताया है'' सनी के इस पोस्ट के बाद फैंस दोनों को साथ में देखना चाहते हैं और शरवरी वाघ को बधाई दे रहे हैं।