
surbhi chandna
स्टार प्लस के पॅापुलर शो इश्कबाज की अनिका को ते सभी जानते हैं पर क्या आपने कभी अनिका के अंदर छुपी सुरभि चंदना से मुलाकात की हैं ? तो चलिए आज आपको बताते हैं सुरभि चंदना के वो राज जिन्हें सुनकर आप चौंक जाएंगे...
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on
सुरभि थी विद्या बालन की बॉबी जासूस
जी हां आपको जानकर हैरानी होगी की टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना, विद्या बालन की फिल्म बॉबी जासूस में स्पोर्टिंग रोल में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने आम्ना खान का किरदार अदा किया था।
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on
तारक मेहता की उल्टा चश्मा से की थी टीवी की शुरुवात
सुरभि ने सब टीवी के पॅापुलर शो तारक मेहता की उल्टा चश्मा से टीवी इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए थे। उन्होंने इस सीरियल में स्वीटी का किरदार निभाया था।
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on
सीरियल कुबूल है में किया था 2 साल काम
जी टीवी के शो कुबूल है में भी सुरभि ने साल 2013 से 2014 तक काम किया था। इस सीरियल में वे हया इमरान कुरेशी के किरदार में नजर आई थी जो की गूंगी और बेहरी थी।
और अब जैसा की हम सब जानते हैं वे इन दिनों सीरियल इश्कबाज में अनिका के किरदार में धमाल मचाती नजर आ रही हैं। बता दें सुरभि एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उनके निजी जीवन की बात की जाए तो वे दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली से बिलॅान्ग करती हैं। साथ ही वे मार्केटिंग फील्ड से एमबीए कर चुकी हैं।साथ ही वे मार्केटिंग फील्ड से एमबीए कर चुकी हैं। साथ ही एक्टिंग में करियर बनाने से पहले वे कैमरे के पीछे काम करना पसंद करती थी।
वैसे कहना गलत नहीं होगा की सुरभि ने काफी जल्दी टीवी दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाली है। उम्मीद करते हैं के वे आगे भी ऐसे ही सफलता की सीढ़ियां चड़ती रहें और अपने आने वाले जीवन में खूब कामयाबी हांसिल करें।

Published on:
11 Sept 2017 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
