यह था पूरा मामला
दरअसल, पहले निर्माता कंपनी क्रिअर्ज एंटरटेंमेंट ने विवादों के चलते नुकसान के कारण सुशांत और अभिषेक की फीस घटाने की घोषणा कर दी थी। कंपनी के इस फैसले से दोनों खुश नहीं थे जिसकी वजह से फिल्म को बंद करने की बात सामने आ रही थी। इस बारे में बातचीत के दौरान कंपनी के एक सदस्य ने बताया,' हर फिल्म को बनाने में उनका अच्छा-खासा पैसा लगता है, उन्हें इसके मैनेजमेंट का पूरा ध्यान रखना पड़ता है। इसके अलावा यह फिल्म सारा अली खान के लिए भी बहुत जरूरी है। इस फिल्म से वो अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं।' यही कारण था जिस वजह से सुशांत और अभिषेक ने कम फीस के बावजूद काम करने के लिए हामी भरी।