24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दिल बेचारा’ रिलीज डेट उनाउंस, संजना से रोमांस करते नजर आएंगे सुशांत सिंह

संजना ने भी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। संजना संघी की डेब्यू फिल्म है। एक्ट्रेस ने लिखा....
less than 1 minute read
Google source verification
sushant singh rajput

sushant singh rajput

अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत अब अपनी नई फिल्म 'दिल बेचारा' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में सुशांत के साथ संजना संघी भी काम करती हुई दिखाई देंगी। अब इस फिल्म की फाइनल रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि यह फिल्म अगले साल 8 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। सैफ अली खान का फिल्म में खास कैमियो है। जिसकी शूटिंग के लिए वह पेरिस गए हुए हैं। फिल्म का एक गाना पेरिस में शूट हुआ है।

संजना ने भी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। संजना संघी की डेब्यू फिल्म है। एक्ट्रेस ने लिखा,'मेरे दिल के करीब यह असाधारण प्रेम कहानी 8 मई 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'यह फिल्म एक लव स्टोरी है। जिसमें सुशांत और संजना एक साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स' की रीमेक है, जो कि जॉन ग्रीन के इसी नाम पर आधारित नॉवेल पर आधारित है।