
Sushant singh rajput drops Sara Ali Khan to her Gym almost daily
बी-टाउन एक्ट्रेस Sara Ali Khan इन दिनों एक्टर Sushant Singh Rajput संग अपनी दोस्ती को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले साल सारा ने फिल्म 'Kedarnath' से बॅालीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे। शायद यही वजह है की दोनों के बीच अब दोस्ती गहरी होती जा रही है। सारा और सुशांत की जबरदस्त ट्यूनिंग बन गई और दोस्ती इतनी मजबूत हो गई कि सारा ने सुशांत के Birthday पर अपनी Holiday Trip तक शॉर्ट कर दी, ताकि वह सुशांत के साथ रह सकें।
हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान सारा पहले ही बता चुकी हैं की दोनों का रिश्ता केवल दोस्ती का है। इसी के साथ एक और बड़ी खबर का पता चला है।
आपको जानकर हैरानी होगी की सुशांत सिंह राजपूत तकरीबन रोज सारा अली खान को छोड़ने के लिए उनके जिम तक जाते हैं। लेकिन वह इस दौरान इस बात का ध्यान रखते हैं की मीडिया की नजरें उनपर न पड़े।
कहा जा सकता है की सुशांत मीडिया से छिपकर सारा अली खान को जिम तक ड्राॅप करने आते हैं। पर वह जिम के गेट पर ड्रॉप न करके थोड़ा आगे या पीछे ड्रॉप करते हैं। तो क्या सारा और सुशांत अपनी रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। खैर, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
Published on:
20 Feb 2019 09:02 am
