
श्वेता सिंह कीर्ति
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के फैन्स के लिए एक ओपन लेटर लिखा है, आपको बता दें -अभिनेता को दुनिया छोड़े 5 माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब भी उनकी मौत से जुड़े तमाम सवालों के जवाब फ्रेंड्स को नहीं मिले हैं। ऐसे में उनकी बहन भी उन्हें भूल नहीं पाई है। सुशांत की मौत के बाद से जस्टिस फॉर सुशांत कैंपियन को भी वह करती रही, इस बार उन्होंने फैंस के नाम एक लेटर लिखा है।
श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं बहुत ज्यादा तकलीफ से गुजरी हूं और अभी भी गुजर रही हूं, जब मुझे लगता है कि अब मैं एक सामान्य और रेगुलर जिंदगी जी सकती हूं, तभी कोई और दर्द उभर आता है। जख्म आसानी से नहीं भरते और इसके लिए आपको सब्र चाहिए होता है, यदि मैं अपने जख्मों को कुरेदती रहूंगी और देखती हूं कि क्या वह भर गए तो इससे हालात और बुरे ही होने वाले हैं। वह भाई जिसके साथ बड़े होते हुए मैंने अपनी जिंदगी का हर पल बिताया है वह मेरा एक अटूट हिस्सा था। हम साथ में पूरे हो जाते थे, अब वह मेरे साथ नहीं है और यह अहसास करने और इसके साथ जीने में मुझे वक्त लगेगा। लेकिन एक बात में साफ तौर पर जानती हूं, वह यह कि ईश्वर है और वह अपने भक्तों को कभी हारने नहीं नहीं देता, वह जानता है कि बहुत से दुखी दिल दुनिया में है और वह सब से सच्चों को मौका दें।" ईश्वर और कुछ नहीं बल्कि प्यार, दया और साथ है। ऐसा कहने का मतलब यह नहीं कि हम न्याय के खिलाफ आवाज उठाना बंद कर देंगे। बल्कि हम और ज्यादा शांत ढंग से और लगातार कोशिश करेंगे। गुस्सैल होने पर हम अपनी उर्जा बहुत जल्द नष्ट कर देते हैं।"
Published on:
24 Nov 2020 11:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
