11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वरा भास्कर भी हुई थी CASTING COUCH का शिकार! कहा-उसने मुझे कान पर KISS किया और फिर…

स्‍वरा ने बताया कि कैसे एक असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर ने उन्‍हें Kiss करने की कोशिश की और कैसे वह मुंबई जाते समय इस बात के लिए तैयार थीं कि...

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jun 30, 2018

swara bhaskar casting couch

swara bhaskar casting couch

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में Casting couch की चर्चा जोरो पर है। साउथ एक्ट्रेस श्री रेड्डी से शुरू हुआ ये बहस अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच होने की बात पर बेबाकी से अपनी बात रखी है। स्‍वरा ने बताया कि कैसे एक असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर ने उन्‍हें Kiss करने की कोशिश की और कैसे वह मुंबई जाते समय इस बात के लिए तैयार थीं कि कास्टिंग काउच होगा तो वह उसका कैसे सामना करेंगी।

25 साल पहले ही 'संजू' को प्रमोट करने लगे थे ये SUPERSTARS, यकीन ना हो तो खुद देख लीजिए आप

एक अखबार से बातचीत के दौरान स्वरा ने कहा- 'मैं जब मुंबई गई थी तो मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार थी कि कोई आएगा और मुझसे ऐसे फेवर की बात करेगा तो मैं उसे क्‍या-क्‍या सुनाउंगी। मैंने तो फेमेनिज्‍म पर हिंदी और इंग्लिश में अलग-अलग स्‍पीच भी तैयार कर रखी थी। लेकिन एक-डेढ़ साल तक मुझसे किसी ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं। फिर मुझे लगा कि लोग सीधा नहीं बोलते बल्कि कुछ हिंट्स देते हैं, जो मैं समझ ही नहीं पा रही थी।'

SANJU: आडियंस ही नहीं रणबीर की एक्टिंग देख रो देगीं मां नीतू कपूर भी-शबाना आजमी

स्‍वरा ने बताया, 'एक दिन मैं एक दफ्तर में थी और एक प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि आपमें बहुत कुछ है, आप क्‍या-क्‍या कर सकती हैं रोल के लिए। तो मैं उसे बताने लगी कि सर मैं सोशलॉजी की स्‍टूडेंट हूं, सर मुझे बंगाली आती है, मैं पंजाबी भी बोल सकती हूं। इस बीच वह बार-बार पूछता रहा कि आप और क्‍या कर सकती हैं रोल के लिए। आखिर में मुझे समझ में आया और मैंने कहा कि अगर आप पूछ रहे हैं कि क्‍या मैं इस रोल के लिए सैक्‍स कर सकती हूं या नहीं तो वो मैं नहीं कर सकती।'

खुद से जुड़ी एक घटना के बारे में बताते हुए स्‍वरा ने कहा, 'एक बार मैं एक व्‍यक्ति के पास गई जो खुद को एक बड़े प्रोड्यूसर का असिस्‍टेंट बताता था। उसने कहा कि वह मुझे रोल दे सकता है, तभी मैं अपनी नानी को मैसेज कर रही थी कि इतनी देर में उसने मेरे कान पर आकर Kiss करने की कोशिश की और बोला 'आई लव यू बेबी..' मैं हटी तो उसके मुंह में मेरे बाल आ गए। अगर आप ऐसी घटनाओं को कास्टिंग काउच में गिनते हैं तो ये मेरे साथ हुआ है।'