7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Swatantrya Veer Savarkar Box Office Day 3: संडे को धड़ाम हुई ‘वीर सावरकर’, तीसरे दिन कलेक्शन लुढ़का

Swatantrya Veer Savarkar Box Office Day 3: संडे को रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का कलेक्शन फिर गिरा गया है। दूसरे दिन की अपेक्षा कम कमाई हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
msg1822108393-66779.jpg

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का बॉक्स ऑफिस पर लुढ़का कलेक्शन

Swatantrya Veer Savarkar Box Office Day 3: फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का बॉक्स ऑफिस पर हाल ओपनिंग के बाद जहां दूसरे दिन ठीक हुआ था, वहीं तीसरे दिन फिर भारी गिरावट हुई है। रणदीप हुड्डा के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा ने खुद स्वत्रंता सैनानी वीर सावरकर की भूमिका अदा की है। साथ ही उनकी पत्नी यमुनाबाई का रोल अंकिता लोखंडे ने निभाया है। इस फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर यानी संडे को फिर फुस्स हो गया है।

Sacnilk के ट्रेड के आंकड़ों के अनुसार रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का हाल बॉक्स ऑफिस पर खस्ता होता जा रहा है। फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को होली से एक दिन पहले महज 2.7 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 6 करोड़ हो गई है।

यह भी पढ़ें: जब स्क्रिप्ट भूल किस सीन करते समय बेकाबू हो गया था ये स्टार, वायरल वीडियो ने मचाया था बवाल

रणदीप हुड्डा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदे हैं। साथ ही इस फिल्म की टक्कर सीधे थिएटर में अजय देवगन की शैतान से हो रही है। अब देखना होगा कि ये फिल्म कब तक अपना बजट पूरा कर पाएगी। फिल्म का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है।