4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजय नहीं आते तो क्या शाहरुख खान से शादी करती काजोल! किया चौंकाने वाला खुलासा

काजोल (Kajol) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर कही बड़ी बात फैन के सवाल पर शाहरुख से शादी का दिया जवाब कहा- क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए?
2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Nov 27, 2019

srk-kajol-read.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड में शाहरुख (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) की जोड़ी दर्शकों को हमेशा से खूब पसंद आई है। दोनों की जितनी स्क्रीन पर केमेस्ट्री दिखाई देती है उतने ही दोनों रियल लाइफ में भी अच्छे दोस्त हैं। मुंबई में आज भी शाहरुख और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हिनयां ले जाएंगे' लगती है। हाल ही में काजोल ने शाहरुख खान को लेकर ऐसा जवाब दिया कि सब हैरान रह गए।

ये भी पढ़े- ट्रेलर देखने के बाद फिल्म 'तान्हा जी' पर फैंस ने बनाए मजेदार मीम्स, चौकीदार से लेकर PUBG हैं शामिल

दरअसल, काजोल (Kajol) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर क्वेस्चन और आंसर सेशन रखा था। उन्होंने फैंस से सभी सवालों का जवाब देने का वादा किया। तो इसी बीच काजोल के एक फैन ने अटपटा सवाल पूछा- क्या अगर वो अपनी लाइफ में अजय देवगन (Ajay Devgn) नहीं आए होते तो क्या शाहरुख (Shah Rukh Khan) से शादी कर लेतीं? काजोल ने जवाब में कहा- क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए? काजोल का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं काजोल से एक फैन ने ये भी पूछा- वो शाहरुख खान के साथ फिर काम कब करेंगी। इस पर काजोल ने कहा कि ये शाहरुख खान से पूछो।

काजोल (Kajol) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है। ऐसे में फैन्स हमेशा उनकी फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं। शाहरुख और काजोल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान', 'दिलवाले' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। हाल ही में काजोल का फिल्म 'तानाजी: अनसंग वॉरियर' में अहम रोल सामने आया था। इसमें उनके साथ अजय देवगन और सैफ अली खान भी नजर आएंगे।