19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियों को वेश्यावृति में धकेलते हैं…तनुश्री दत्ता ने खोला बॉलीवुड का काला राज, इंडस्ट्री पर किए बड़े दावे

Tanushree Dutta On Bollywood Industry: बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर पूर्व अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में बड़ा दावा किया है। एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Tanushree Dutta On Bollywood Industry

Tanushree Dutta On Bollywood Industry (सोर्स- एक्स)

Tanushree Dutta On Bollywood Industry: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री के काले पक्ष पर खुलकर बोलती आईं तनुश्री ने इस बार नए कलाकारों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया है कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बार उभरते हुए कलाकारों को झूठे सपनों और वादों के जरिए ऐसे जाल में फंसा दिया जाता है, जहां से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है।

‘तारीफ से शुरू होता है खेल’ (Tanushree Dutta On Bollywood Industry)

कुछ दिन पहले एक बातचीत के दौरान तनुश्री दत्ता ने बताया कि इंडस्ट्री में आने वाले नए चेहरों को शुरुआत में खूब सराहा जाता है। उन्हें ये अहसास दिलाया जाता है कि वे स्टार बनने के लिए ही बने हैं। लेकिन यही तारीफ धीरे-धीरे एक ऐसे जाल में बदल जाती है, जहां उन्हें अलग-अलग लोगों से मिलने और समझौते करने के लिए प्रेरित किया जाता है। उनके मुताबिक, ये पूरी प्रक्रिया इतनी चालाकी से होती है कि कई बार नए कलाकार समझ ही नहीं पाते कि वो किस दिशा में जा रहे हैं।

‘चॉकलेट’ का अलग मतलब (Tanushree Dutta On Bollywood Industry)

तनुश्री ने इस मुद्दे को समझाने के लिए एक दिलचस्प उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि बचपन में हमें सिखाया जाता है कि अजनबियों से कुछ भी लेकर उनके साथ नहीं जाना चाहिए, लेकिन बड़े होने पर लोग इसी सीख को भूल जाते हैं।

उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ‘लालच’ का रूप अलग होता है- यहां लोगों की महत्वाकांक्षा, सपने और इच्छाएं ही उनके खिलाफ इस्तेमाल की जाती हैं। यही वजह है कि कई युवा कलाकार अनजाने में गलत रास्ते पर चले जाते हैं।

नए कलाकारों को सावधान रहने की सलाह

तनुश्री दत्ता का कहना है कि वह इस तरह के मुद्दों पर इसलिए खुलकर बोलती हैं ताकि नए कलाकारों को समय रहते सच का पता चल सके। उनके मुताबिक, हर साल कई लड़के-लड़कियां बड़े सपने लेकर इस इंडस्ट्री में आते हैं, लेकिन उनमें से कई का शोषण होता है और बाद में उन्हें किनारे कर दिया जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी बातों से कुछ लोगों को भी सही दिशा मिल जाए, तो यह उनके लिए बड़ी बात होगी।

शोषण के गंभीर नतीजे (Tanushree Dutta On Bollywood Industry)

तनुश्री ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि कुछ मामलों में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि पीड़ितों को बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कई लोग मानसिक रूप से टूट जाते हैं, जबकि कुछ अपने घर लौटने को मजबूर हो जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में ऐसी कहानियां शायद ही कभी सामने आती हैं, क्योंकि यहां सिर्फ सफलता की कहानियों को ही दिखाया जाता है। असफलता और संघर्ष के पीछे की सच्चाई अक्सर छिपी रह जाती है।

समझौते के खिलाफ सख्त रुख

तनुश्री का कहना है कि व्यक्तिगत रिश्ते और पेशेवर दबाव अलग-अलग चीजें हैं, और किसी को भी अपने करियर के लिए अपनी सीमाएं नहीं तोड़नी चाहिए। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसे लोगों से दूरी बना ली, जो इस तरह के समझौतों को सही ठहराते थे। उनका मानना है कि किसी भी कलाकार को अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करना चाहिए।