scriptकरीना कपूर की भाभी बनने को तैयार तारा सुतारिया, सासूं मां से मिला बड़ा तोहफा! | Tara sutaria marriage with aadar jain member of kapoor family kareena | Patrika News
बॉलीवुड

करीना कपूर की भाभी बनने को तैयार तारा सुतारिया, सासूं मां से मिला बड़ा तोहफा!

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) बनेंगी कपूर खानदान की बहू
आदर जैन (Aadar Jain) की मां ने दिया बड़ा उपहार
अरमान जैन की शादी में आदर के साथ किया था डांस

Feb 17, 2020 / 12:14 pm

Neha Gupta

karrrna.jpg

नई दिल्ली | अभी कुछ ही दिन हुए हैं करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के कज़िन भाई अरमान जैन (Armaan Jain) की शादी को जब पूरा कपूर खानदान मस्ती के अंदाज में नज़र आया था। अरमान के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए थे। जिसमें सबकी निगाहें तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदर जैन (Aadar Jain) की जोड़ी ने खीचीं थी। दोनों ने साथ में परफॉर्म किया था जिसके बाद से ये माना जाने लगा था कि तारा का कपूर परिवार से अच्छा बॉन्ड हैं। अरमान के छोटे भाई आदर जैन की फैमली फोटो में भी तारा नज़र आई थीं जिसे रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने शेयर किया था। अब आदर की मां ने अपनी बहू को लेकर दिल की बात बता दी है।

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का कपूर परिवार के साथ फैमिली फोटो में नज़र आना ही काफी कुछ कह रहा था और अब इस पर आदर जैन की मम्मी ने भी मुहर लगा दी है। हाल ही में रीमा जैन ने कहा कि उनका बेटा जिसे भी प्यार करता है वो भी उससे बहुत करती हैं। जो साफतौर पर इशारा करता है कि तारा को कपूर परिवार (Kapoor Family) ने अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है। वहीं आदर की शादी को लेकर जब रीमा से सवाल किया गया था तो उन्होंने बताया कि अभी आदर काफी यंग है इसलिए अभी उसकी शादी में वक्त है।

बता दें कि रीमा जैन (Reema Jain) बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता राज कपूर की बेटी हैं। वहीं तारा (Tara Sutaria) की ही तरह आदर जैन (Aadar Jain) भी बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिशों में हैं। साल 2017 में वो कैदी बैंड में नज़र आ चुके हैं। जो दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। जबकि तारा सुतारिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ से किया। उसके बाद वो फिल्म मरजावां में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नज़र आईं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन ही कर पाईं लेकिन तारा की एक्टिंग लोगों को पसंद आई। अब तारा फिल्म तड़प में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ दिखाई देंगी।

Home / Entertainment / Bollywood / करीना कपूर की भाभी बनने को तैयार तारा सुतारिया, सासूं मां से मिला बड़ा तोहफा!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो