
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने थिएटर पर मचाया गदर
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office: बुधवार को फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने थिएटर्स में गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए है और शाहिद कपूर और कृति सेनन (Kriti Sanon) की रोबोटिक लव स्टोरी को फैंस पसंद कर रहे हैं। दिल टूटने से लेकर दुनिया से प्यार के लिए लड़ जाना फिल्म में शानदार तरीके से दिखाया गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को 'आर्टिकल 370' जबरदस्त टक्कर दे रही है। ऐसे में बुधवार को 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। Sacnilk के ट्रेड के अनुसार शाहि-कृति की फिल्म ने गदर मचा दिया है।
Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने तीसरे बुधवार को महाकाय कलेक्शन किया है। फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी 28 फरवरी को 80 लाख का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 75.95 करोड़ हो गई है।
'तेरी बातों में ऐला उलझा जिया' का बजट 45 से 75 करोड़ तक बताया जा रहा था इस हिसाब से फिल्म ने 20 दिनों में ही अपनी पूरा लागत कमा ली है अब फिल्म अपने प्रोफिट के लिए कलेक्शन करेगी।
Published on:
29 Feb 2024 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
