29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ हेमा मालिनी ही नहीं, ये टॉप 5 हीरोइन हैं राज कपूर की खोज

राज कपूर ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कलाकार दिए हैं और ये कोई छोटे-मोटे कलाकार नहीं रहे बल्कि इन्होंने आगे इंडस्ट्री को बहुत कुछ लौटाया है।  

2 min read
Google source verification
raj_kapoor.jpg

SHOW MAN RAJ KAPOOR

राज कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का शोमैन कहा जाता है। उन्होंने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को नया आयाम दिखाया। एक से बढ़कर एक मशहूर फिल्में देकर उन्होंने अपना नाम सुनहरे शब्दों में दर्ज करा लिया। आज भी इंडस्ट्री उन्हें और उनके काम को याद करती है। फिल्म जगत में यू-टर्न लानें वाले राज कपूर नें इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है। फिल्मों से लेकर एक्टर-एक्ट्रेसेज तक, राज कपूर ने इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है।

आज इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जिन्हें इंडस्ट्री में लाने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद राज कपूर थे। ऐसे ही कई कारण हैं जिसकी वजह से आज भी लोग उन्हें शो मैन के नाम से जानते हैं। इस लिस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं वो एक्ट्रेस जिन्हें इंडस्ट्री में लाने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद राज कपूर थे। दरअसल राज कपूर ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कलाकार दिए हैं और ये कोई छोटे-मोटे कलाकार नहीं रहे बल्कि इन्होंने आगे इंडस्ट्री को बहुत कुछ लौटाया है।

1- हेमा मालिनी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का। हेमा मालिनी को बॉलीवुड में लाने वाले कोई और नहीं बल्कि राज कपूर ही थे। राज कपूर ने अपनी फिल्म सपनो के सौदागर में हेमा को हिरोइन लिया था। उस समय हेमा मालिनी महज 16 साल की थीं और राज कपूर 45 साल के थे।

यह भी पढ़ेंः जब मम्मी-पापा की आखिरी मुलाकात को लेकर सारा अली खान ने बताई थी ये बात

2- सिमी ग्रेवाल

राज कपूर ने सिमी ग्रेवाल को पहली बार फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के लिए चुना था। इस फिल्म में सिमी, राज कपूर के छोटे समय का किरदार निभा रहे ऋषि कपूर की टीचर बनी थीं। इसके बाद सिमी ग्रेवाल ने काफी शोहरत कमाई औऱ इंडस्ट्री में सबसे हटकर अपनी एक पहचान बनाई।

3- पद्मिनी कोल्हापुरे

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे को भी राज कपूर ने चुना था। साल 1978 में आई राज कपूर ने फिल्म ‘सत्यम शिवम् सुदंरम’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पद्मिनी कोल्हापुरे को चुना था।

4- मंदाकिनी

राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मंदाकिनी को इंडस्ट्री में लाने वाले भी राज कपूर ही थे। मात्र पहली फिल्म से ही लोगों के जहन में बसने वाली मंदाकिनी की रातों-रात जैसे किस्मत ही बदल गई हो। राज कपूर को एक नए चेहरे की तलाश थी और वो मंदाकिनी पर आकर खत्म हुई।

यह भी पढ़ेंः पहले इंटरव्यू में बेहद डरी हुई थीं दीपिका पादुकोण, ये देखिए उनकी लाइफ का पहला इंटरव्यू

5- साधना

बहुत कम लोगों को पता होगा कि साधना को भी फिल्म में इंट्रोड्यूस करने वाले राज कपूर ही थे। साधना इंडस्ट्री की बेहद मशहूर एक्ट्रेस थी। न जाने उनके कितने गाने और फिल्में आज भी लोगों के जहन में बसी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में साधना ने भी एक से बढ़कर एक स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की थी और अन्य पॉपुलर एक्ट्रेस की तरह वे भी राज कपूर की ही खोज थीं।

Story Loader