कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना ने अपने कॅरियर की शुरूआत फिल्म 'गैंगस्टर' से की थी। उनको बॉलीवुड में काम करते लगभग 12 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक सलमान के साथ उनकी कोई फिल्म नहीं आई है। ऐसा नहीं है कि उनको सलमान के साथ काम करने का अवसर नहीं मिला। उन्हें सलमान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' आॅफर हुई थी लेकिन कंगना ने इसे रिजेक्ट कर दिया।