अमृता राव (जन्म 17 जून 1981 भारत) एक माडल तथा बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। "अमृता" संस्कृत भाषा का शब्द है। जिसका तात्पर्य अमरत्व है। अमृता ने अपना कैरियर माडलिंग से शुरू किया। उनका माडलिंग कि दुनिया मे पदार्पण अचानक उस समय हुआ जब 60 अन्य माडलों में से सिर्फ़ उन्हे फ़ैरेवर फ़ेस क्रीम के प्रचार के लिये चुना गया। उस समय वो एक छात्रा थीं। इस के बाद 18 महीने से भी कम समय मे उन्होने 35 से अधिक ऎड फ़िल्मो में काम किया। इस तरह बेहद व्यस्त जीवन होने के बाद भी वह कक्षा की प्रथम कोटि कि छात्रा थीं। कैड्बरी पर्क और ब्रू काफ़ी की ऎड फ़िल्मो मे उनके शानदार अभिनय के बाद से उन्हे बॉलीवुड फ़िल्मो में काम करने के प्रस्ताव आने लगे।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.