2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस जो खूबसूरत होने के बाद भी, नहीं हो पाईं A ग्रेड लिस्ट में शामिल

हर साल बॉलीवुड में कितनी ही नई एक्ट्रेस आती हैं और कुछ फिल्में कर गायब हो जाती हैं। इसके पीछे ये वजह कतई नहीं होती हैं कि वो सुंदर नहीं हैं या उनमें टैलेंट की कोई कमी है। फिर भी वो लंबी पारी नहीं खेल पाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 30 Nov 2021, 1:54 PM IST

Know about Beautiful Actresses who are not in a grade a Actress list

Yami Gautam vs Urvashi Rautela

नई दिल्ली: सब जानते हैं कि बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस का करियर एक्ट्रर्स से छोटा होता है। ऐसे में बहुत ही कम एक्ट्रेसेस ऐसी होती हैं जो फिल्मी दुनियां में ज्यादा काम कर पाती हैं। हर साल बॉलीवुड में कितनी ही नई एक्ट्रेस आती हैं और कुछ फिल्में कर गायब हो जाती हैं। इसके पीछे ये वजह कतई नहीं होती हैं कि वो सुंदर नहीं हैं या उनमें टैलेंट की कोई कमी है। फिर भी वो लंबी पारी नहीं खेल पाती हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं जो बेहद खूबसूरत और टैलेंटिड होने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में कामयाब नहीं हो पाईं।

अमृता राव- सिंपल सी दिखने वाली अमृता बेहद खूबसूरत और टैलेंटिड हैं। अमृता ने ‘मैं हूं ना’, ‘विवाह’, ‘इश्क विश्क’ और ‘जॉली एलएलबी’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इसके बाद भी वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार नहीं हो पाईं।

यामी गौतम- साल 2012 में आई फिल्म ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम साउथ फिल्मों में भी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने वैसे तो कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन अभी वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बनने के लिए मशक्कत कर रही हैं।

जरीन खान- सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘वीर’ फिल्म में जरीन को पहली बार देखने के बाद सभी उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों के जरिए खुद को साबित करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकामियाब रहीं।

एमी जैक्शन- ‘एक दीवाना था’ फिल्म के बाद से एमी की खूबसूरती के चर्चे होने लगे थे। एक्ट्रेस को फिल्म ‘2.0’ में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने का मौक़ा मिला, लेकिन इस फिल्म के बाद से उन्हें कोई ऑफर नहीं मिला।

जेनेलिया डीसूजा- जेनेलिया डीसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। जिसने वे दोनों खूबसूरत है उतनी खूबसूरत शायद उनकी किस्मत नही है। जेनेलिया ने तमिल फिल्मों से खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें कम ही स्टारडम मिल पाया।

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस से बेहद प्यार करते थे करण जौहर, सिर्फ एक बार कहने पर पहाड़ से लगा दी थी छलांग

उर्वशी रौतेला- एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की खूबसूरती से हम सब वाकिफ हैं, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए उर्वशी खुद को इंडस्ट्री में साबित नहीं कर पाईं।

यह भी पढ़ें: जब गोविंदा पर भड़क गए थे अमरीश पुरी, सबके सामने मार दिया था थप्पड़

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन