मुमताज की सबसे अच्छी जोड़ी राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ बनी थी। दर्शकों को ये जोड़ी खूब पसंद आई थी। कहा जाता है कि राजेश खन्ना ने जो लगातार सुपरहिट फिल्में दी हैं उनमें से सबसे ज्यादा फिल्मों में हमें उनके साथ मुमताज ही देखने को मिलेंगी. इस जोड़ी की बेहतरीन फिल्मों के बात करें तो इनमें शामिल हैं, दो रास्ते (1969), आप की कसम (1974), प्रेम कहानी (1975), दुश्मन (1971) , सच्चा झूठा (1970), अपना देश (1972), रोटी (1974), बंधन (1969) जैसी तमाम फिल्में हैं. लेकिन जितनी अच्छी इस जोड़ी की केमिस्ट्री स्क्रीन पर लगती थी, लोग बताते हैं कि असल जिंदगी में भी ये जोड़ी बहुत ही हंसती-खेलती रहती थी।