किसी से प्यार करने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं कि आप उनके लिए खुद को भूल जाएं. इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि अगर आपका पार्टनर आपको बदलने के लिए कहता है, तो आप सही साथी के साथ रिश्ते में नहीं हैं. एक रिलेशनशिप के लिए अपने अस्तित्व को खो देना कहीं से भी अकलमंदी का काम नहीं होता है, इसलिए अपने करियर, दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताना कम न करें. रिलेशनशिप में आने के बाद आपको पार्टनर को टाइम देना होता है, यह सच है लेकिन खुद के लिए पर्सनल वक्त भी जरूर निकालें.