
Disha Patani Wishes Ex-Boyfriend Tiger Shroff On Birthday With The Cutest Pic
Tiger Shroff Birthday: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक स्टार किड होने के बावजूद अपनी कमाल की एक्टिंग और शानदार एक्शन के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से डेब्यू करने वाले टाइगर कई एक्शन फिल्मों में अपने अभिनय की झलक दिखा चुके हैं। आज वह 2 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज वह 33 साल के हो गए हैं। इस मौके पर टाइगर के फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उन्हें बधाइंया दे रहे हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि टाइगर की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी एक्टर को बहुत ही क्यूट अंदाज में बर्थडे विश किया है।
दिशा ने शेयर की टाइगर की क्यूट तस्वीर
दिशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टाइगर की एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें टाइगर काली जैकेट के साथ टाइगर प्रिंटिड स्कॉर्फ पहने नजर आ रहे हैं। इस फोटो में टाइगर काफी क्यूट दिख रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे टिग्गी। हमेशा सबसे खूबसूरत रहे और खुद को प्रेरित करते रहो।" दिशा ने फोटो पर तीन पिंक हार्ट इमोजी भी बनाई हैं।
दिशा और टाइगर ने किया था एक दूसरे को डेट
बता दें, दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करने से हमेशा परहेज किया था। लेकिन दोनों को हमेशा बॉलीवुड की कई पार्टीज और इवेंट्स में साथ देखा जाता था। इन दोनों की जोड़ी को फिल्म 'बागी 2' और 'बागी 3' में साथ देखा गया था। लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की राहें बीते साल जुदा हुईं हैं।
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतनी फीस
इस वजह से अलग हो गए दिशा और टाइगर
साल 2022 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। खबरों के मुताबिक शादी की बात पर दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। बताया जा रहा है कि दिशा टाइगर पर शादी करने के लिए दबाव बनाती थीं, लेकिन टाइगर कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं थे। 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद से दोनों को साथ नहीं देखा गया, लेकिन दिशा ने आज टाइगर के बर्थडे पर उनके लिए पोस्ट किया।
यह भी पढ़ें: ऐसे पड़ा था जैकी श्रॉफ के बेटे का नाम टाइगर श्रॉफ, नहीं जानते होंगे एक्टर का असली नाम
Published on:
02 Mar 2023 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
