
टाइगर श्रॉप और दिशा पटानी दिखे साथ
Tiger-Disha Together: बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी काफी समय से एकसाथ रिलेशनशिप में थे। फिर पिछले साल दोनों के ब्रेकअप की खबर ने सभी फैंस को निराश कर दिया था। इस बीच अब दोनों को पहली बार साथ में स्पॉट किया गया, कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।
ब्रेकअप के बाद साथ दिखए टाइगर-दिशा
हाल ही में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कपल को एक फ्लाइट में साथ में ट्रैवल करते हुए देखा गया। इसके बाद दोनों दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। जिसकी तस्वीरें और वीडियो देख उनके फैंस काफी खुश हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इवेंट में टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी कपल के साथ नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, टाइगर, दिशा और कृष्णा एकसाथ बैठे हैं। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच ब्रेकअप की हिचकिचाहट भी देखने को मिली। पहले कपल मीडिया के सामने कपल अक्सर साथ में पोज देता था। लेकिन इस दौरान दोनों ने मीडिया के सामने अलग-अलग पोज दिए। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा नोटिस किया।
6 साल बाद टूटा था रिश्ता
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने अपने रिश्ते को कभी भी ऑफिशियल नहीं किया। दोनों हमेशा एक दूसरे को खुद का दोस्त बताते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो, दिशा और टाइगर ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया। इसके बाद पिछले साल दोनों के ब्रेकअप की खबरें आनी लगी थीं। ये पहला मौका था जब ब्रेकअप के बाद टाइगर और दिशा साथ दिखे हों। हालांकि दोनों ने कभी अपने प्यार को खुलकर स्वीकार नहीं किया। उन्होंने हमेशा खुद को एक दूसरे का दोस्त बताया।
लॉकडाउन में साथ बिताया था वक्त
कहा जाता है कि लॉकडाउन में दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के परिवार के साथ ही रही थीं। दोनों ने साथ में उस समय काफी समय बिताया। दिशा आज भी टाइगर के परिवार के काफी करीब हैं। आज भी कृष्णा श्रॉफ के साथ दिशा वक्त बिताती नजर आती हैं।
Published on:
02 Jul 2023 09:40 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
