16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संकट में फंसी दिशा पटानी, ट्रोलर्स ने कहां- बैली डांसर बनकर क्यों…

Disha Patanai (Paatni) : दिशा पटानी अपनी एक हरकत की वजह से संकट में फंस गईं हैं। उनका यह लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो चुका है कि ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ट्रोलर्स ने कहा - 'बैली डांसर बनकर क्यों...'

3 min read
Google source verification

image

Anju Chaudhary Bajpai

Feb 13, 2023

disha_patani_paatni.jpg

Disha Patanai Slammed and Brutally Trolled by Netizens says 'Reception Me Belly Dancer Banke Kyu…'

Disha Patani Weird Attire Brutally Trolled by Netizens: दिशा पटानी (पाटनी) अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा दिशा अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर भी खबरों की हैडलाइन में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार तो दिशा के हॉट को संभालना ट्रोलर्स के लिए कई मुश्किले खड़ा करता दिख रहा है। ट्रोलर्स तो उन्हें लगातार कमेंट्स कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा रिसेप्शन पर आई हो या 'बैली डांसर बनकर डांस करने के लिए आई हो क्या'। तो वहीं दूसर यूजर ने कहा 'क्या अदा क्या जलवे तेरे..'। दरअसल, सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की तरह दिशा भी सिद्धार्थ मल्होत्रा - कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में इंवाइटेड थीं। रिसेप्शन पार्टी के दौरान दिशा का किलर लुक उनके फैंस के लिए तो वैलेंटाइन गिफ्ट से कम नहीं रहा। लेकिन उनके स्टाइल-अप ने कुछ नेटिजन्स को नाराज कर दिया है। नेटिजन्स 'दिशा पाटनी' (Disha Paatni) को उनके लुक के लिए खूब जमकर ट्रोल कर रहें हैं। बहराल, दिशा पटानी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता दिखाई देता है। क्योंकि दिशा अक्सर ही ऐसे रिवीलिंग आउटफिट पहनती रहती हैं।


सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के ग्रेट ग्रैंड रिसेप्शन ने कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। लेकिन सबसे हटकर दिशा का लुक ही दिखाई दिया। 'दिशा पटानी' (Disha Patani) ने मरमेड स्टाइल में ग्रीन शिमरी थाई स्लिट ड्रेस पहनी। इसके साथ उन्होंने लाइट कर्ली हेयर से अपने लुक को और भी क्लासी बना दिया। ग्लॉसी मेकअप के साथ दिशा ने लुक को कंपलीट किया।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड सेलेब्स ने लगाया गलैमर का तड़का, सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन का डांस वीडियो वायरल

दिशा पटानी अक्सर अपने रिवीलिंग कपड़ों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अपनी फिटनेस के लिए घंटों तक जिम में पसीना बहाना तो दिशा की आदत बन चुकी है। दिशा को फिट रहना और स्टाइलिश कपड़ों में हॉट दिखना बेहद पसंद है। कोई चाहे कुछ भी कहें इससे ना ही दिशा को कोई फर्क पड़ता है और ना ही दिशा के फैंस को।


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से ब्रेकअप के बाद से दिशा को उनके नए बॉयफ्रेंड 'एलेक्जेंडर एलेक्स' (Aleksandar Alex) के साथ कई बार कई जगहों पर स्पॉट किया गया है। आपको बता दें कि दिशा के बॉयफ्रेंड सर्बिया के रहने वाले हैं, वह कमाल के एक्टर और जिम ट्रेनर हैं। एलेक्जेंडर (Aleksandar Alex Movies) ने वेब सीरीज Chameleon में काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। दिशा जल्द ही 'करण जौहर' (Karan Johar) निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani) में नजर आएंगी। 'RRKPK' में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल अदा करेंगे। इसके अलावा निर्देशक आशिमा छिब्बर की फिल्म 'के टीना' (K Tina), सागर अम्ब्रे की फिल्म योद्धा (Yodha) में दिशा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग 2' (Malaang 2) में एक्ट्रेस के साथ 'आदित्य रॉय कपूर' (Aditya Roy Kapoor) नजर आएंगे। इसके अलावा दिशा की एक और फिल्म पाइपलाइन में हैं जिसमें दिशा और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) का नाम फाइनल हो चुका है।

यह भी पढ़ें : पठान की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 19वें दिन की धांसू कमाई