1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं बॅालीवुड सुपरस्टार्स की सुपर FLOP फिल्में जिन्हें बनाने के बाद आज भी सर पीटते हैं निर्माता

निर्माताओं को पहले ही पता लग जाता है कि फिल्म चलेगी या नहीं। इसके बावजूद कई ऐसी फिल्में है जिन्हें बनाया गया और उन फिल्मों से बड़ा लॅास हुआ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 15 Apr 2018, 10:41 AM IST

super flop movies

super flop movies

बॅालीवुड इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्में फ्लॅाफ हुई है। क्या आप जानते हैं इस बात का अंदाजा निर्माताओं को पहले ही लग जाता है कि फिल्म चलेगी या नहीं। इसके बावजूद कई ऐसी फिल्में है जिन्हें बनाया गया और उन फिल्मों से बड़ा लॅास हुआ। तो आइए आज उन फिल्मों की बात करते हैं।

रावन
शाहरुख खान की फिल्म 'रावन' उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी एक्सपेरिमेंटिड फिल्म थी। इस फिल्म को 130 crore की लागत में बनाया गया। सुपरहीरो वाली इस फिल्म में नई तकनीकों का इस्तेमाल हुआ था। पर अफसोस फिल्म सपुर फ्लॅाप हो गई। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की यह फिल्म उनके लिए रिस्क की तरह थी।

वीर
सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'वीर' उनकी आजतक की सबसे फ्लॅाप फिल्म साबित हुई। इस फिल्म को 40 crore लगाकर बनाया गया और फिल्म ने केवल 46 crore की कमाई की थी।

सावरिया
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावरिया' एक्टर रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म को भंसाली ने कम बजट में बनाया था। उन्हें अंदाजा था कि फिल्म शायद उतनी कामयाब न हो पाए और नए एक्टर्स के साथ वह रिस्क नहीं लेना चाहते थे इसलिए फिल्म को नुकसान तो हुआ लेकिन उतना नहीं। फिल्म 40 करोड़ में बनाई गई और फिल्म ने कुल 36 crore की कमाई की।

बॅाम्बे वेलवेट
करण जौहर की सबसे फ्लॅाप फिल्म थी 'बॅाम्बे वेलवेट'। उन्होंने इस फिल्म को 120 crore में बनाया था और फिल्म ने सिर्फ 31 करोड़ की कमाई की। करण को आज भी लगता है कि वो फिल्म उनकी सबसे बड़ी गलती थी।

हीरो
सलमान खान प्रोडक्शन फिल्म 'हीरो' से सूरज पंचोली और आथ्या शेट्टी ने डेब्यू किया था। सलमान जानते थे कि इस फिल्म से उन्हें नुकसान हो सकता है इसके बावजूद उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया।

ब्लू
अक्षय कुमार की फिल्म 'ब्लू' को काफी बड़े बजट में बनाया गया था। इस फिल्म पूरे 100 crore में बनी थी। लेकिन बॅाक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर फ्लॅाप साबित हुई।