
Trailer Super 30
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए है। मंगलवार को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में कुछ दिन पहले फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया था।
यह फिल्म मैथमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है जो कि Super30 नामक कार्यक्रम चलाते हैं। यहां पर गरीब और जुझारू बच्चों को आईआईटी परीक्षा में सफल नंबरों से उत्तीर्ण करने की शिक्षा दी जाती है। ये फिल्म पहले 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही थी। बाद में इसकी रिलीज डेट 12 जुलाई फाइनल की गई।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। कंगना की फिल्म 'मेंटल है क्या' की बात करें तो ये फिल्म 26 जुलाई, 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म से 'सुपर 30' के टकराव की चर्चा कुछ समय पहले सुर्खियों में रही थी। फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे।
Updated on:
04 Jun 2019 01:48 pm
Published on:
04 Jun 2019 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
