4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू, 13 साल की उम्र में बनीं सुपरस्टार रजनीकांत की मां

उन्होंने वर्ष 1967 में तमिल फिल्म 'मुरुगा' में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Aug 10, 2018

sridevi

sridevi

चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर 'चांदनी'बिखेरनी वाली अभिनेत्री श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में हुआ था। श्रीदेवी के पिता वकील थे। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। श्रीदेवी ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।

4 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग:
श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने वर्ष 1967 में तमिल फिल्म 'मुरुगा' में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने साल 1979 में आई फिल्म 'सोलवां सावन' से डेब्यू किया था। हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। बॉलीवुड में उन्हें पहचान मिली साल 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' से। यह उस साल की ब्लॉकस्बस्टर फिल्म थी।

हिंदी नहीं आती थी:
श्रीदेवी ने जब बॉलीवुड में शुरुआत की, तब वे हिन्दी में बात करने में सहज नहीं थीं। इसलिए हिंदी फिल्मों में उनकी आवाज ज्यादातर नाज द्वारा डब जाती थी। फिल्म 'आखिरी रास्ता' में श्रीदेवी की आवाज को अभिनेत्री रेखा ने डब किया था। उन्होंने पहली बार फिल्म 'चांदनी' में अपने संवाद के लिए डब किया था।

पहली फीमेल सुपरस्टार:
श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता है। उन्होंने 'खुदा गवाह', 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी', 'हिम्मतवाला', 'तोहफा', 'नगीना', 'औलाद', 'हीर रांझा', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'लाडला' और 'जुदाई' जैसी यादगार फिल्मों के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

कई साल बाद कमबैक:
श्रीदेवी ने वर्ष 1996 में बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी कर ली। बोनी कपूर से शादी करने के बाद श्रीदेवी ने फिल्मों से दूरी बना ली। कुछ सालों तक फिल्मों से दूर रहने के बाद उन्होंने वर्ष 2012 में फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। इस फिल्म में उन्होंने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों को चौंका दिया था। श्रीदेवी की अंतिम फिल्म 'मॉम' थी। इस फिल्म में भी उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया।

2013 में मिला पद्मश्री
श्रीदेवी को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए वर्ष 2013 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा 1989 में आई फिल्म 'चालबाज' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। श्रीदेवी ने अपने 50 साल के फिल्मी कॅरियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया है। इनमें हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्में शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग