24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय दत्त-माधुरी के अफेयर से डायरेक्टर भी थे परेशान, कराया था ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन

फिल्म 'खलनायक' साइन की थी तो उनसे एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 25 Jul 2018, 2:52 PM IST

Sanjay dutt and madhuri

Sanjay dutt and madhuri

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का जीवन काफी विवादित रहा है। अफेयर्स के मामलों में भी संजय दत्त भी पीछे नहीं रहे। बॉलीवुड की कई जानी मानी अभिनेत्रियों से उनके अफेयर्स रहे हैं। इनमें से एक नाम माधुरी दीक्षित का भी है। बॉलीवुड के गलियारों में माधुरी और संजय दत्त के अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। हालांकि संजय दत्त ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि वह कभी माधुरी के साथ रिलेशन में थे। संजय और माधुरी का प्यार शादी तक नहीं पहुंंच पाया। एक बार संजय दत्त ने कहा था कि अगर उन्हें बॉलीवुड की किसी हीरोइन से शादी करनी होती तो वो माधुरी दीक्षित से करते।

90 के दशक में दोनों के अफेयर के चर्चे रहे सुर्खियों में:
90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी के रोमांस के किस्से काफी चर्चा में रहे। इन दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'थानेदार' के सेट पर शुरू हुई थी। दर्शक पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते थे। बताया जाता है कि दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं होने लगी थी। माधुरी के परिजनों को इस शादी से कोई एतराज नहीं था।

डायरेक्टर ने साइन कराया कॉन्ट्रैक्ट, शूटिंग के दौरान नहीं करेंगे शादी:
संजय दत्त और माधुरी ने जिस समय सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' साइन की थी तो उनसे एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया था। उस कॉन्ट्रैक्ट में सुभाष घई ने माधुरी से लिखवाया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह शादी नहीं करेंगी। दरअसल सुभाष घई को डर था कि अगर संजय और माधुरी ने शादी कर ली तो इसका असर उनकी फिल्म के बिजनेस पर पड़ेगा।

संजय गए जेल तो माधुरी ने बनाई दूरी:

फिल्म 'खलनायक' के रिलीज से पहले संजय दत्त टाडा में फंस गए थे। मुंबई बम ब्लास्ट केस में उन्हें जेल जाना पड़ा। ऐसे में माधुरी ने संजय दत्त से दूरी बना ली। वह जेल में ना तो संजय दत्त से मिलने गई और ना ही उनसे बात की। संजय ने भी माधुरी से दूरी बना ली।