9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Special: 23 बार लिपलॉक, एक्टिंग के लिए किया जेंडर चेंज, जानें कौन है ये फेमस एक्टर

Birthday Special: रणवीर सिंह की एक्ट्रेस जो बॉलीवुड में आने से पहले होटल में काम करती थीं। फिर बॉलीवुड में आकर शानदार मुकाम हासिल किया।

2 min read
Google source verification
फेमस एक्ट्रेस मना रही अपना 36वां जन्मदिन

फेमस एक्ट्रेस मना रही अपना 36वां जन्मदिन

Birthday Special: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जो आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में काफी परेशानियों का सामना किया है। इन्होंने कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन इनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक फिल्म में हीरो को 24 बार किस करने के चलते एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की फिल्म ‘बेफिक्रे’ की एक्ट्रेस वाणी कपूर की। एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना पाई, पर वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प किस्से…

वाणी कपूर आज मना रही अपना 36वां जन्मदिन (Vaani Kapoor Birthday)

वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले वाणी ने टूरिज्म में बैचलर डिग्री लेने के बाद जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट में काम किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से कदम रखा और फिर वाणी मुंबई आ गई। मुंबई आकर एक्ट्रेस ने फिल्मों के लिए ऑडिशन देने शुरू कर दिए। एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से एक्टिंग में कदम रखा। सबसे ज्यादा सुर्खियां उन्होंने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ आई फिल्म ‘बेफिक्रे’ से बटोरी थी। इसमें वाणी ने एक नहीं बल्कि 23 बार लिपलॉक किया था।

वाणी कपूर ने जितना पॉपुलेरिटी हासिल की है उसके चलते उन्हें कई ऐसे भी रोल करने पड़े जिन्होंने उनके किरदार को ही बदल कर रख दिया था। फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था. जो जेंडर चेंज कराने के बाद लड़की बनती है। इस फिल्म के बाद भी उनकी एक्टिंग के बाद खूब वाहवाही लूटी थी। फिलहाल वह ‘खेल-खेल में’ अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : सोनाक्षी ने जहीर से शादी के 60 दिनों में लिया बड़ा फैसला, फैंस बोले- अब ये रिश्ता…