9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varun Dhawan welcome baby Girl: पिता बने वरुण धवन, पत्नी नताशा ने दिया बेटी को जन्म

Varun Dhawan welcome baby Girl: एक्टर वरुण धवन और नताशा माता-पिता बन गए हैं। एक्टर के घर लक्ष्मी आई हैं।

2 min read
Google source verification
Varun Dhawan welcome baby Girl

Varun Dhawan welcome baby Girl

Varun Dhawan Natasha Dalal: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के घर बेटी का जन्म हुआ है। कपल शादी के 2 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। सोमवार को सुबह वरुण को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। उनके हाथ में बैग और कुछ सामान था। तब से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि जल्द गुड न्यूज आने वाली है और हुआ भी यही, एक्टर के पिता बनने की खबर आ गई।

वरुण धवन और नताशा के घर हुआ बेटी का जन्म (Varun Dhawan Natasha Dalal welcome baby Girl)

वरुण धवन के पिता और डायरेक्टर डेविड धवन ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर आकर सभी फैंस को बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नताशा ने बेटी को जन्म दिया है और वरुण बेटी के पिता बन गए हैं। ये खबर सुनकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। हर कोई एक्टर को बधाई दे रहा है और साथ ही ढेर सारी शुभकामनाएं भी फैंस द्वारा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:Varun Dhawan: वरुण- नताशा जल्द करेंगे बच्चें का स्वागत, एक्टर हुए हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट, VIDEO

बेबी जॉन एक्टर ने फरवरी महीने में पत्नी नताशा दलाल की बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थी। एक्टर ने बताया था कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, 22 अप्रैल को नताशा दलाल की गोद भराई की रस्म हुई थी और अब जून के महीने के शुरुआत में ही कपल ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है और कपल को करण जौहर ने भी शुभकामनाएं दी हैँ।