बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug Jug Jiyo) को लेकर सुर्खियो में बने हुए हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर नजर आने वाले हैं. फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया. साथ ही फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है. वरुण की ये फिल्म इसी महीने 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेहद इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म करण जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन हाउस तले बनी है. इसी बीच वरुण का एक बयान खूब चर्चा में है.